दरोगा का आरोप है कि चेकिंग के दौरान रुकने को कहा तो युवक गालियां देकर भाग निकला। जबकि युवक का आरोप है कि दरोगा ने वाहन चेकिंग के लिए रोककर उसके साथ बदसुलूकी की। उसे गालियां दीं जिसके बाद वह वहां से निकल गया। दरोगा ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, जानकारी पर उन्होंने दरोगा को फटकार लगाई थी और चेतावनी दी थी कि चेकिंग के दौरान किसी भी व्यक्ति से दुर्व्यवहार न करें।
भाजपा सांसद ने की थी मुख्यमंत्री से शिकायत
सोमवार को इस मामले में सठवारा निवासी विजय पाल सिंह के बेटे अंश प्रताप के साथ पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी के मामले की जानकारी मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर को हुई तो उन्होंने तत्काल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत कर तत्काल कार्रवाई करने की गुजारिश की। जिस पर मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसकेबाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए और आरोपी दरोगा व सिपाहियों को निलंबित किया गया।