अयोध्या जिले की बीकापुर कोतवाली के चौरे बाजार चौकी के बरहूपुर मोड़ पर एसओजी व बीकापुर पुलिस की पांच बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके पास से पांच अवैध असलहे बरामद हुए हैं।
पुलिस को बदमाशों के पास से एटीएम डिवाइस लैपटॉप भी बरामद हुआ है।