फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, हादसे में तीन की मौत

Sun, 21 May 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ-फैजाबाद मार्ग पर स्थित कोटवासड़क कस्बे में शनिवार को खड़े ट्रक से बाइक टकरा जाने से बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार लोग लखनऊ के निवासी थे।
विज्ञापन


लखनऊ के फैजुल्लागंज थाना मडियावं जनपद लखनऊ निवासी रियाज अहमद(26) शनिवार को बगैर नंबर की बाइक पर अपनी पत्नी खुशबू (23) बहन नाजनीन (35) एवं भांजी सुम्मा (8) को लेकर अपनी ससुराल देवगांव थाना कुमारगंज फैजाबाद जा रहे थे।

रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में कोटवा सड़क के पास पहुंचे थे कि तभी बाइक रोड पर पहले से ही खड़े ट्रक में जा घुसी।

हादसे में रियाज एवं उसकी भांजी सुम्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहन नाजनीन एवं पत्नी खुशबू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया जहां नाजनीन ने भी दम तोड़ दिया जबकि खुशबू का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें