फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बैंक लूटने वाले लुटेरे, पकड़वाने वाले को मिलेगें 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े पांच बदमाशों ने एसबीआई की सराय शेख शाखा पर धावा बोल गार्ड को गोली मारकर डकैती डाली थी। चिनहट कोतवाली में कप्तान के आदेश पर पुलिस अधिकारियो की बड़ी मीटिंग सराय शेख के भारतीय स्टेट बैंक में लूट के मामले में लुटेरों का पोस्टर जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


इन लुटेरों पर 20,000 का इनाम भी घोषित किया गया है। लुटेरों की ये तस्वीर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जारी की गई है। ये पोस्टर पूरे शहर में चिपका दिए गए हैं।

बदमाशों ने बैंक में घुसते ही गार्ड की पिटाई करके बंदूक छीनी और उसे गोली मारी थी। वहीं दो बदमाशों ने मैनेजर और कैशियर की कनपटी से तमंचा सटाया और कैश काउंटर में रखे रुपये लूटे थे।
विज्ञापन


बदमाशों ने डेढ़ मिनट में दुस्साहसिक वारदात अंजाम देकर बाइक सतरिख रोड पर दौड़ा दी थी। लेकिन पांच किमी बाद तीव्र मोड़ पर बेकाबू बाइक खाई में जा गिरी। उसे छोड़ तीन बदमाश रेलवे ट्रैक की तरफ पैदल भाग निकले थे।
विज्ञापन

यहां देखें पूरी घटना का वीडियो

शनिवार को हुई इस बड़ी बैंक डकैती का पूरा वीडियो सीसीटीवी फुटेज में सामने आया था। इस विडियो में भी बदमाशों और वारदात को अच्छे से देखा जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें