फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के बहाने तीन माह तक शारीरिक शोषण

Sat, 21 Jun 2014 10:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरगंज क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन माह तक उसका शारीरिक शोषण किया इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


किशोरी ने जब इसकी जानकारी अपनी मां को दी तो उसके होश उड़ गए।

पीड़िता ने मां संग थाने पहुंचकर शुक्रवार को आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया और आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, ठाकुरगंज निवासी जूता कारोबारी विनीत (सभी नाम परिवर्तित) की राजाजीपुरम निवासी शैलेंद्र से दोस्ती थी। शैलेंद्र का विनीत के घर आना जाना था।

इस बीच युवक ने विनीत की बेटी नेहा (17) को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया।

किशोरी संग तीन माह तक शारीरिक संबंध बनाया। किशोरी के विरोध पर उसके परिवार को मार डालने की धमकी दी।

पीड़ित किशोरी आरोपी युवक की हवस का शिकार बनती रही। कुछ दिन पहले किशोरी गर्भवती हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें