फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी स्कूल की टीचर ने डांस न कर पाने पर बच्चे का सिर फोड़ा, केस दर्ज

Sat, 11 Nov 2017 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अग्रिम - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लखनऊ के कैंट स्थित सूर्या प्री प्राइमरी आर्मी स्कूल की टीचर ने पांच वर्षीय छात्र अग्रिम सूर्यवंशी का सिर फोड़ दिया। अग्रिम की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह डांस क्लास में ठीक से डांस नहीं कर पा रहा था। सिर से खून निकलने पर स्कूल प्रशासन ने परिवारीजनों को उसके घायल होने की सूचना दी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

परिवार के लोग आनन-फानन स्कूल पहुंचे और उसे बेस अस्पताल लाकर उपचार कराया। बच्चे के सिर पर दो टांके लगे हैं। अग्रिम की मां नीलू ने टीचर विश्वप्रभा चौधरी के खिलाफ बृहस्पतिवार को केस दर्ज करा दिया है।
इंस्पेक्टर भरत कुमार गौतम ने बताया कि अग्रिम यूके (एच) का छात्र है।
उसके पिता केपी सिंह जेसीओ हैं और न्यू विक्टोरिया लाइन बुचरी चौराहे पर रहते हैं। छह नवंबर की दोपहर सवा बारह बजे उनके पास पर स्कूल से कॉल आई। केपी सिंह को बताया गया कि उनके बेटे को चोट लग गई है। वह स्कूल पहुंचे तो बेटे के माथे से खून निकलता देख होश उड़ गए। वह उसे बेस अस्पताल लाए और उपचार कराया। घर पहुंचकर परिवारीजनों ने अग्रिम से पूछताछ की तो उसने रोंगटे खड़े कर देने वाली बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा बोला- टीचर ने सिर दीवार से टकरा दिया

अग्रिम - फोटो : amarujala
बच्चे ने बताया कि डांस क्लास में वह अच्छी तरह से डांस नहीं कर पा रहा था तो टीचर ने उसका सिर पकड़कर दीवार से टकरा दिया। इससे उसके माथे पर गहरी चोट लगी और खून निकलने लगा। उसकी यूनीफार्म खून से सन गई। उसे अस्पताल ले जाने के बजाए स्कूल प्रशासन ने परिवारीजनों को फोन कर खानापूरी कर ली।

केपी सिंह और उनकी पत्नी ने प्रिंसिपल पूनम सेठी से शिकायत की तो उन्होंने इसे सामान्य घटना बताते हुए नजरअंदाज कर दिया। प्रिंसिपल का कहना था कि ऐसी चोटें बच्चों को लगा करती हैं। इसमें कोई गंभीर बात नहीं है। उन्होंने बच्चे को किसी और स्कूल में पढ़ाने तक की बात कह डाली। यही नहीं, उन्होंने परिवारीजनों को शिकायत करने पर धमकी भी दी। नीलू ने केस दर्ज करा दिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि शनिवार को स्कूल जाकर घटना की जांच कराई जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें