फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने शिक्षिका से क्लासरूम में की अश्लील हरकतें, दोनों ने एक दूसरे पर दर्ज करवाया केस

Tue, 22 Jan 2019 07:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहे छात्र पर अश्लील हरकतें करने व अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


छात्र की मां ने भी शिक्षिका पर बेटे से मारपीट करने व एक अन्य अध्यापिका के खिलाफ शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक विकास पांडेय का कहना है कि दोनों तरफ से केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

शिक्षिका का कहना है कि छात्र कई दिन से परेशान कर रहा था। वह उन्हें गंदी नजर से घूरता रहता था और किसी न किसी बहाने छूने की कोशिश करता था। अध्यापक होने के नाते उन्होंने छात्र की हरकतों को नजरअंदाज किया। इससे उसका हौसला बढ़ता चला गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तो छात्र ने बदतमीजी की हद पार कर दी। उसने कक्षा में ही घूरना शुरू कर दिया। विरोध पर उसने कक्षा में मौजूद छात्र-छात्राओं के सामने अपशब्द कहे। शिक्षिका ने छात्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उधर, छात्र की मां ने भी पीड़िता के अलावा एक अन्य शिक्षिका पर बेटे से मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें