फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब छात्रा मिली होटल में, भाभी का अभी भी पता नहीं

Tue, 10 Sep 2013 01:00 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक से भाभी के साथ गुम बारहवीं की छात्रा एक युवक के साथ हरिद्वार के होटल में मिली, जबकि भाभी का अभी तक सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस छात्रा और युवक लेकर लखनऊ आ गई। पूछताछ में छात्रा ने युवक व उसके एक साथी पर जबरन शादी करने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि भाभी राजाजीपुरम के युवक विनय मिश्र के साथ है। उसकी लोकेशन पश्चिमी उप्र मिली है।

चौक पुलिस के मुताबिक, बीते 31 अगस्त को बबलू की पत्नी शिक्षा (23) व सत्रह वर्षीय सीमा (सभी काल्पनिक नाम) रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी।

एक सितंबर को बबलू ने चौक कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए 20 हजार रुपये नगदी समेत हजारों के जेवरात उड़ाकर ले जाने का आरोप लगाया था।

छानबीन के दौरान सर्विलांस से पुलिस को छात्रा की लोकेशन हरिद्वार मिली। टीम ने हरिद्वार के एक होटल से छात्रा और उसके साथ ठाकुरगंज के यासीनगंज निवासी जैद खान उर्फ समीर दबोच लिया। पुलिस दोनों को लेकर लखनऊ आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो सीमा ने कहा कि जैद खान और उसके दोस्त राजाजीपुरम के विनय मिश्र उसे जबरन अपने साथ ले गए थे और इन लोगों ने बंदूक के बल पर जबरन शादी की और एक होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें