फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के 70 स्टूडेंट्स की पुलिस को है तलाश!

Sun, 01 Mar 2015 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापमं घोटाले में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के 18 स्टूडेंट्स समेत प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले या पास आउट 70 स्टूडेंट्स की एमपी एसटीएफ को तलाश है।
विज्ञापन


अब एसटीएफ ने प्रदेश के महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) को 70 स्टूडेंट्स की पूरी डिटेल भेजी है। डीजीएमई से इन स्टूडेंट्स की गिरफ्तारी को मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल को निर्देशित करने का अनुरोध किया गया है।

एमपी एसटीएफ के एआईजी आशीष खरे ने बताया कि डीजीएमई को स्टूडेंट्स की पूरी डिटेल दी गई है। कुछ मेडिकल कॉलेज सहयोग नहीं कर रहे हैं। यदि वह सहयोग करें तो वांछित स्टूडेंट्स को पकड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज नहीं दे रहे पुलिस का साथ

व्यापमं घोटाले में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज समेत प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में एमपी की जांच टीम को स्टूडेंट्स की तलाश है। कुछ मेडिकल कॉलेज टीम को पूरा सहयोग कर रहे हैं तो कई बहुत कम।

इस कारण जांच टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टीम का मानना है कि जो स्टूडेंट्स नहीं मिल रहे हैं वह मेडिकल कॉलेजों में अपने टीचरों और अन्य स्टूडेंट्स के संपर्क में हैं।

यदि कॉलेज के प्रिंसिपल चाह लें तो यह स्टूडेंट्स मिल जाएंगे। डीजीएमई डॉ. वीएन त्रिपाठी ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल जांच टीम का सहयोग कर रहे हैं। उनको एसटीएफ की ओर से सौंपी गई सूची भेजी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें