फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ लेकर पहुंचे एसओ, चुनिंदा के ही बयान

Sat, 11 Jan 2014 10:35 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल को फोन पर अश्लील फोटो दिखाने के आरोप में फंसे विभूतिखंड एसओ पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


एसओ थाने के कई कर्मचारियों को लेकर सीओ कैंट बबिता सिंह के ऑफिस पहुंचे थे। हालांकि, सीओ ने सिर्फ उन्हीं के बयान लिए, जिनकी मौजूदगी के बारे में महिला कांस्टेबल ने बताया था।

सीओ ने जल्द जांच रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को सौंपने की बात कही है। विभूतिखंड थाना के एसओ पर महिला कांस्टेबल ने अश्लीलता व अभद्रता का आरोप लगाते हुए एसएसपी और डीआईजी से शिकायत की थी।
विज्ञापन


मामले ने तूल पकड़ा तो एसएसपी ने सीओ कैंट को जांच सौंप दी। उधर, एसओ के खिलाफ कार्रवाई न होने से क्षुब्ध कांस्टेबल ने रविवार शाम फैक्स के जरिए एसएसपी को इस्तीफा भेजकर सनसनी मचा दी।

सीओ कैंट ने बुधवार को कांस्टेबल के घर जाकर बयान दर्ज किए थे। वहीं, शुक्रवार को एसओ पंकज कुमार सिंह स्टाफ के कई लोगों को लेकर सीओ कैंट के ऑफिस बयान दर्ज कराने पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार एसओ स्टाफ के लोगों को अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए लाए थे। हालांकि, सीओ ने सिर्फ उन्हीं लोगों के बयान दर्ज किए, जो कांस्टेबल के अनुसार घटना के समय थाने में मौजूद थे।
विज्ञापन


सीओ ने कहा कि शिकायत करने वाली महिला कांस्टेबल, आरोपी एसओ और घटना के वक्त मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले से जुड़ी कुछ और जानकारियां मिली हैं।

जिनके बारे में छानबीन की जा रही है। एक-दो दिन में रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें