फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीतापुर पुलिस ने छापेमारी कर 200 पीपा मिलावटी सरसों का तेल किया बरामद, चार गिरफ्तार

Thu, 18 Aug 2022 12:30 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर पुलिस ने छापेमारी कर 200 पीपा मिलावटी सरसो का तेल बरामद किया है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली लहरपुर पुलिस और स्वाट टीम ने एक गोदाम पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में सरसों का मिलावटी तेल बरामद किया है। 200 पीपे तेल को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। जिसे प्रयोगशाला में भेजा गया है। 4 लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मिलावटी सरसों का तेल काफी दिनों से बन रहा था। कोतवाली क्षेत्र के लालपुर के निकट संगम जायसवाल ने एंजेल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से एक प्रतिष्ठान खोल रखा है। टीम को इस प्रतिष्ठान पर नकली तेल का कारोबार होने की सूचना मिली थी।

जिस पर स्वाट ने लहरपुर पुलिस के साथ छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में सरसों का तेल और राइस के पीपे बरामद किए हैं। पुलिस ने करीब 200 पीपो को सीज किया है। बताया जा रहा है कि सरसों के तेल में राइस ऑयल व कलर मिलाकर नकली तेल बनाया जा रहा था।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची खाद विभाग की टीम ने तेल की गुणवत्ता को नापने के लिए तेल के नमूने को प्रयोगशाला भेजा है। इंस्पेक्टर लहरपुर राजीव सिंह का कहना है कि अगर तेल नकली या मिलावटी पाया जाता है तो फूड एक्ट के तहत मामले में कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें