अश्लीलता और अभद्रता के आरोपी विभूतिखंड एसओ पंकज कुमार सिंह के साथ खड़े अफसरों से जूझ रही महिला कांस्टेबल की अब एसएसपी से भी जंग छिड़ गई है।
एसएसपी पर भरोसा जताने वाली कांस्टेबल ने उनसे भी न्याय न मिलने की बात कहते हुए अकेले ही लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। इस्तीफा देने पर एसएसपी की तरफ से नोटिस भेजा गया,जिससे वह और भड़क उठी।
जवाब में उसने एसएसपी को परेशान न करने की बात कहते हुए एसएमएस भेज दिया। पूरे प्रकरण से एक बार फिर राजधानी में पुलिस महकमे की फजीहत हो रही है।
महिला कांस्टेबल के इस्तीफे पर अफसर कानूनी राय-मश्विरे में उलझे हैं। पुलिस एक्ट-1861 के सेक्शन नौ के मुताबिक कोई भी पुलिसकर्मी दो महीने के नोटिस के बगैर इस्तीफा नहीं दे सकता।
महिला कांस्टेबल ने बिना नोटिस इस्तीफा दिया है, इसलिए कानूनी तौर पर मान्य नहीं है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दांव-पेंच के तहत कानूनी जानकारों ने बृहस्पतिवार को महिला कांस्टेबल को नोटिस भिजवाया है।
नोटिस ने कांस्टेबल को और भड़का दिया। जवाब में एसएसपी को एसएमएस भेजकर अपनी आपत्ति जताई। अभी तक एसएसपी से न्याय की उम्मीद संजोए महिला कांस्टेबल ने अब उनके खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है।
साफ कहा कि पुलिस महकमे से ही नफरत हो गई है और अब किसी भी सूरत में वापस नौकरी में नहीं जाना है। पीड़ित ने कहा कि जहां अफसर महिलाओं के मान-सम्मान की रक्षा करने के बजाए उसे खिलवाड़ बना दें।