फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयाग-बरेली पैसेंजर में साले-बहनोई के साथ लूट

Tue, 07 Oct 2014 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर रविवार देर रात प्रयाग-बरेली पैसेंजर में बदमाशों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन


एक कोच में सफर कर रहे साले-बहनोई को पीटकर 40 हजार रुपये और सामान लूट लिया। विरोध करने पर दोनों को पीटकर घायल कर दिया। लूटपाट के बाद बदमाश ट्रेन से कूदकर भाग गए।

प्रतापगढ़ जीआरपी ने बहनोई की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रविवार देर रात रूपामऊ और फुरसतगंज रेलवे स्टेशन के बीच असलहों से लैस चार बदमाशों ने इलाहाबाद जा रहे साले बृजेश शर्मा निवासी शाहजहांपुर व बहनोई उदित शर्मा निवासी लखीमपुर खीरी पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने पिटाई के बाद उनके पास से 40 हजार रुपये व कपड़े समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान लूटकर भाग निकले। लूटपाट से अन्य यात्री भी सहमे दिखे। 

प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर पीड़ित ने जीआरपी थाने में तहरीर दी। रायबरेली जीआरपी के कार्यवाहक एसओ चिंतामणि ने बताया कि प्रतापगढ़ जीआरपी ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें