फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिये बनकर आए लुटेरों को पुलिस ने दबोचा

Fri, 29 Nov 2013 02:10 PM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तालकटोरा थाना क्षेत्र में चार सशस्त्र बदमाशों ने शुक्रवार रात आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता के घर धावा बोलने वाले लुटेरों का पता चल गया है।
विज्ञापन


अभियंता के घर के सामने बने पार्क के पास रहने वाला अनिल उर्फ करनपाल ने इस घटना को अंजाम दिया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथियों नीलू सिंह और कुलदीप की तलाश जारी है।

अनिल के पास कुछ नगदी और गहने बरामद हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक अनिल की दोस्ती अपराधी किस्म के शख्स नीलू सिंह से है। नीलू ने उससे काम मांगा, तो अनिल ने अभियंता का घर बताया।

बताते चलें कि सभी लोगों ने मिलकर अभियंता के घर की रेकी की, और 22 नवंबर को दूधिया बनकर घटना को अंजाम दिया। उस वक्त अभियंता लंदन में थे और घर पर उनकी पत्नी और बूढ़ी मां थीं।
विज्ञापन


लुटेरों ने न सिर्फ उनकी पत्नी व बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की साथ ही लाखों के गहने व नगदी लूट ले गए।

पढ़ें- पिस्टल के दम पर दरोगा ने कबाड़ी को पीटा, रुपये छीने

दूधिए के भेष में आए लुटेरों ने कॉलबेल बजाई और दरवाजा खुलते ही वे अंदर आ गए। एक ने मंजू का मुंह दबोचकर पिटाई शुरू कर दी, जबकि दूसरे ने गेट खोलकर अपने दो अन्य साथियों को अंदर बुला लिया।

पढ़ें- आशनाई में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य की हत्या

बदमाशों ने मंजू की कनपटी पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने बुरी तरह से डरी मंजू की पिटाई कर सेफ की चाभी मांगने लगे।

पढ़ें- शहर की रेव पार्टियों को नशे में डुबोने वाले गिरफ्तार

शोर सुनकर मां रामकली वहां पहुंची तो बदमाशों ने उन्हें भी पीटा। इसके बाद लॉकर से करीब एक लाख नगद व लाखों के गहने बटोरे।

दो बदमाशों ने मंजू व रामकली के जेवर भी उतार लिए और कमरा व मेनगेट बाहर से बंद कर भाग निकले।

मंजू ने थोड़ी देर बाद हिम्मत जुटाकर दरवाजा खोला और पड़ोस में रहने वाले इंटेलीजेंस विभाग में डीआईजी अरुण कुमार गुप्ता की पत्नी कमल गुप्ता को वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन


पढ़ें- पड़ोसी के घर की सीढ़ी लगाकर नगदी समेत गहने उड़ाए

उन्होंने पुलिस को फोन किया। थोड़ी देर बाद एसपी सिटी पश्चिम अजय मिश्रा, सीओ बाजार खाला सर्वेश कुमार मिश्रा व कार्यवाहक एसओ अभिमन्यु कुमार मौके पर पहुंचे।

क्राइम की खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें