फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः रात में साढ़े तीन बजे चलती बस में हुई डकैती

Mon, 03 Aug 2015 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गौरीगंज (अमेठी)
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर से जौनपुर जा रही जौनपुर डिपो की बस में पहले से सवार चार लुटेरों ने काजीपट्टी गांव के पास असलहे के बल पर लूटपाट की।
विज्ञापन


चालक, परिचालक व यात्रियों से 28 हजार की नगदी और आठ मोबाइल लूटने के बाद बदमाश पहले से ही मौके पर खड़ी दो बाइकों से भाग निकले। पुलिस ने नाकाबंदी की लेकिन कोई बदमाश हत्थे नहीं चढ़ा।

जौनपुर डिपो की बस संख्या यूपी-65-सीटी-9171 शनिवार रात 11 बजे 23 यात्रियों को बैठाकर कानपुर से जौनपुर के लिए निकली थी। बस के रायबरेली में चार युवक बस में सवार हो गए।
विज्ञापन


बस रात करीब 3.30 बजे स्थानीय थाने के रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित काजीपट्टी गांव के पास पहुंची ही थी कि एक युवक ने चालक से लघुशंका की बात कहकर वाहन रोकने को कहा।
विज्ञापन

इस तरह लूट को दिया अंजाम

वाहन रुकते ही एक साथ खड़े हुए चारों युवकों में दो ने चालक अखिलेश मिश्र व परिचालक अशोक विश्वकर्मा को असलहों के बल पर काबू करने के बाद चालक, परिचालक व यात्री विनय कुमार, रामबरन, सोनू, लालचंद्र, अमरीश व मंगरू के पास मौजूद मोबाइल सेट व 27,800 रुपये की नगदी लूट ली।

इसके बाद चारों लुटेरे पहले से रोड किनारे बाइक समेत खड़े दो युवकों के साथ भाग निकले। लूटे गए 27,800 रुपये में अकेले परिचालक के 15,500 रुपये थे।

किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो सीओ अंशुमान मिश्र और प्रभारी निरीक्षक भरतराज सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिचालक की तहरीर पर चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें