फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर दबाने के बुलाने बुलाकर अधेड़ ने किया बच्ची का रेप

Sun, 20 Sep 2015 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर में सात साल की मासूम बच्ची से एक अधेड़ रिश्तेदार ने दरिंदगी की। बच्ची के परिवारीजनों ने गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं, पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ गोमतीनगर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि हजरतगंज के बालू अड्डा निवासी सात वर्षीय बच्ची गोमतीनगर के जुगौली गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई थी।

वह चचेरे भाई-बहनों संग शुक्रवार शाम छत पर खेल रही थी। इस दौरान राम शंकर निषाद बहाने से उसे नीचे बुला ले गया और पैर दबाने की बात कही। इसके बाद उसे दबोच लिया और मुंह दबाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मछली मारने का करता था काम

बच्ची की चीख सुनकर घर में मौजूद अन्य लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद परिवारवाले उसे लेकर गोमतीनगर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी राम शंकर निषाद को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी राम शंकर निशाद गोमती में कई लोगों को डूबने से बचा चुका है। वह गोमती बैराज के पास ही नाव चलाकर मछली मारने का काम करता है। उसे पुलिस ने कई बार गोमती में लोगों को डूबने से बचाने के लिये सम्मानित भी किया है।

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी की जमकर पिटाई की। बच्ची के घरवाले गोमतीनगर थाने पहुंचे तो उन्होंने भी आरोपी की जमकर धुनाई की। हालांकि, पुलिसकर्मियों से उसे बचा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें