फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेला पाकर लड़की को दबोचा और खींच ले गया जंगल की ओर...

Sat, 09 May 2015 10:30 AM IST
attempt to rape with girl in lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भूसा लेने खेत जा रही छात्रा को अकेला पाकर दरिंदे ने उसे हवस का शिकार बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन


दरिंदा छात्रा को दबोचकर जंगल की ओर खींचने लगा। विरोध पर उसकी पिटाई की। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने दरिंदे को दौड़ाकर दबोच लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, सरोजनीनगर के एक गांव के रहने वाले एचपी गैस कंपनी के कर्मचारी की बेटी (18) आलमबाग स्थित एक कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

सुबह करीब आठ बजे छात्रा घर से कुछ दूरी पर खेत में भूसा लेने जा रही थी। रास्ते में हाइटेंशन लाइन के टूटे एंगिल की मरम्मत कर रहे दरिंदे की नजर छात्रा पर पड़ी। दरिंदे ने कुछ दूरी तक छात्रा का पीछा किया।
विज्ञापन


सुनसान जगह पर छात्रा को दबोचकर कर गेहरु जंगल की ओर खींचने लगा। विरोध पर उसकी पिटाई की। सहमी छात्रा ने किसी तरह उसके चुंगल से छूटकर शोर मचाया।

इस पर दो युवतियों ने खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें