कानपुर के रूरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में चार वर्षीय मासूम से पड़ोस में रहने वाले किशोर ने बलात्कार किया। मासूम की बड़ी बहन ने देख लिया तो किशोर भाग निकला और स्टेशन जाकर ट्रेन में बैठकर फरार हो गया।
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है। जिला अस्पताल में भर्ती मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है। रविवार दोपहर क्षेत्र के एक मोहल्ले में चार वर्षीय मासूम अपने घर में खेल रही थी।
तभी पड़ोस का 15 वर्षीय किशोर खिलाने का बहाना बनाकर उसे अपने घर ले गया और उसका मुंह दबाकर उससे रेप कर डाला। इसी बीच बड़ी बहन मासूम को लेने पड़ोसी के घर पहुंची तो वहां देखा कि किशोर मासूम को पकड़े हुए था।
बड़ी बहन के पहुंचते किशोर उसे छोड़कर भागा और रेलवे स्टेशन पहुंच गया। वहां लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठकर फरार हो गया। इधर, मासूम को लहूलुहान देखकर बड़ी बहन ने सूचना अपनी मां को दी।
मां और बड़ी बहन बच्ची को लेकर रूरा थाने पहुंची। थानाध्यक्ष अनूप दुबे ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।