फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद लड़की ने इशारों में मां को सुनाई कहानी तो उड़ गए होश

Fri, 15 May 2015 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रीवा से लालापुर इलाके में एक शादी समारोह में बारात में शामिल होकर आए युवक ने उस गांव की 14 साल की लड़की को खेत में खींचकर रेप किया। यह लड़की बोल या सुन नहीं सकती।
विज्ञापन


उसने इशारों में अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया तो शिकायत पर लालापुर थाने की पुलिस ने मुकदमा लिखकर शर्मनाक हरकत करने वाले युवक को दबोच लिया। उसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

लालापुर इलाके में मंगलवार को एक शादी समारोह था। उसमें रीवा के जनेह इलाके से बब्बू मुसहर बारात में आया था। रात में बब्बू ने विवाह स्थल के निकट 14 साल की एक लड़की को खड़ा देखा। यह लड़की मूक-बधिर होने की वजह से न तो सुन सकती और न बोल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मां को इशारों में बताई व्यथा, पकड़ा गया आरोपी

लड़की की इस लाचारी का फायदा उठाते हुए आरोपी युवक ने उसे खेत में खींचा और दरिंदगी कर डाली। लड़की मदद के लिए चीख भी न सकी। मनमानी करने के बाद युवक बारात की ओर चला गया तो लड़की रोते हुए घर पहुंची।

उसने मां को इशारों में अपनी व्यथा बताई। रेप के बारे में जानकर उसके माता-पिता सन्न रह गए। उन्होंने मंगलवार को लालापुर थाने जाकर शिकायत की तो पुलिस ने मुकदमा लिखकर छानबीन शुरू की।

छानबीन में बारात में आए बब्बू मुसहर के बारे में पता चला। उपनिरीक्षक शैलेंद्र पांडेय ने उसे पकड़कर लड़की के सामने पेश किया। लड़की ने उसे पहचान लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें