माल क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर मवेशी चराने बाग गई विक्षिप्त युवती से चाकू के बल पर दरिंदे ने दुराचार किया। शोर मचाने पर उसका मुंह दबा दिया। चुंगल से छूटकर विक्षिप्ता रोते हुए घर पहुंची और मां से आपबीती बताई।
पीड़िता के घरवाले शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर की शिकायत की। मगर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए देर रात तक अस्पताल नहीं भेजा।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। माल के रहटा गांव निवासी रीना (18) (सभी नाम परिवर्तित) दोपहर एक बजे बाग में मवेशी चराने गई थी।
घात लगाए बैठा गांव का युवक पीछे-पीछे बाग में पहुंच गया और अकेले पाकर उससे दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसका मुंह दबाकर चाकू गले पर सटा दिया।
इससे वह सहम गई और आरोपी उससे दुराचार करके भाग निकला। जानकारी पर पीड़ित की मां उसे लेकर आरोपी के घर पहुंची तो वह मारपीट पर उतारू हो गया।
इससे नाराज पीड़िता की मां बेटी को लेकर थाने गई। मां ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दोपहर में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। घरवालों का आरोप है कि पुलिस छह घंटे तक परिवार को थाने में बैठाय रखा।