फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद युवती की हत्या, घर पर मिला आपत्तिजनक सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर छह में घर पर अकेली 30 वर्षीय महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई। मंगलवार दोपहर उसका शव ड्राइंगरूम में पड़ा पाया गया। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। नाक से खून निकल रहा था।
विज्ञापन


शरीर पर नोंचने-खसोटने के निशान थे। पुलिस के मुताबिक महिला की मौत चौबीस घंटे पहले हुई है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मकान के मेन गेट, ड्राइंगरूम के दरवाजे, फ्रिज, किचन और बाथरूम से अंगुलियों के निशान जुटाए हैं।

दोपहर करीब तीन बजे शहर कोतवाली सीतापुर निवासी महिला की मां घर आई तब वारदात का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि मकान के मेन गेट का दरवाजा खुला था। भीतर जाकर ड्राइंगरूम का दरवाजा खोला तो बेटी का शव जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

जॉब नहीं कर रही थी कैसे चल रहा था खर्च

उन्होंने तत्काल मॉडर्न कंट्रोलरूम को फोन कर सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस को पूरा घर अस्त-व्यस्त मिला। घर पर आपत्तिजनक सामान व शराब की बोतलें पड़ी थीं। एएसपी ट्रांस गोमती ने बताया कि महिला मूलरूप से सीतापुर शहर कोतवाली में बस अड्डे के पास रहती थी। उसके पति की आठ साल पहले मौत हो चुकी है।

बीते करीब डेढ़ साल से वह जानकीपुरम के मकान में अकेले किराये पर रह रही थी। वह रोज शाम सात बजे अपनी मां से फोन पर बातचीत करती थी। रविवार शाम उसने मां को फोन करके चोट लगने और तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। सोमवार शाम उसका फोन नहीं आया तो मां ने कॉल की।

मंगलवार सुबह भी महिला का फोन नहीं उठा तो उसकी मां घर आ गईं। महिला कोई नौकरी या कारोबार नहीं करती थी। ऐसे में उसका खर्च कैसे चलता था? पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है। एएसपी ट्रांस गोमती जयप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें