फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की आबरू लूट सुला दिया मौत के घाट

Thu, 14 Nov 2013 02:01 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माल क्षेत्र में पांच दिन से लापता 11वीं की छात्रा का शव बाग में पाया गया। मां ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही परिवार के लोगों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। माल थाने के एक गांव स्थित बाग में 18 वर्षीय युवती का चार-पांच दिन पुराना शव मिला है।

गला दुपट्टे से कसा होने के साथ ही शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। कपड़े भी अस्तव्यस्त थे। मौके पर पहुंची एक महिला ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि 11वीं में पढ़ने वाली उसकी बेटी शुक्रवार से लापता थी। लगातार तलाश के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।

महिला ने गांव के ही परमेश्वर पाल पर हत्या व साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले लकड़ी काटने को लेकर परमेश्वर का युवती से विवाद हुआ था। आरोप है इसी के चलते उसने वारदात अंजाम दी।

वहीं, चोट के निशान व अस्तव्यस्त कपड़ों के आधार पर परिवार के लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।

परिवार से भी होगी पूछताछ
सीओ मलिहाबाद ने बताया कि शव की शिनाख्त करने वाली महिला ने बेटी के पांच दिन से लापता होने की बात कही है।

इस बीच बेटी के गायब होने की सूचना पुलिस को न देना सवाल खड़े करता है। इसके चलते रिश्तेदारों व आसपास के लोगों से तहकीकात की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें