फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की नौकरी नहीं आई रास, शुरू किया बाइक चोरी का धंधा

Tue, 27 Aug 2013 03:17 AM IST
लखनऊ/हिमाशु अवस्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
मानकनगर पुलिस ने सोमवार दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान रेलवेकर्मी को चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने कुछ दिन पहले बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, एसआई विनोद कुमार द्विवेदी दोपहर 12 बजे के करीब कनौसी पुल के नीचे वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सामने एक बाइक में दो लोग आते दिखाई दिए।

पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो वह चकमा देकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशीष पुत्र स्वर्गीय शिव शंकर कश्यप निवासी कृष्णानगर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि भागे साथी का नाम निखिल सोनकर बताया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने क्षेत्र में कई चेन स्नेचिंग व लूट करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पिता की जगह पर रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। आरोपी ने कुछ दिन पहले ही बुद्वेश्वर चौराहे से बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सिपाही योगेंद्र सिंह, ज्वाला प्रसाद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें