रविवार सुबह पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे एक परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत हो गई।
बस और बाइक की इतनी जोरदार टक्कर थी कि लोगों के पहुंचते-पहुंचते ही परीक्षार्थी ने दम तोड़ दिया।
घटनास्थल का मुआयना कर रही पुलिस ने उसकी लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय माल क्षेत्र निवासी सत्यम रविवार सुबह पुलिस भर्ती परीक्षा देने बाराबंकी जा रहा था।
ज्यों ही वह चिनहट तिराहे पर पहुंचा, रोडवेज की अनुबंधित बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही चिनहट थानाक्षेत्र की पुलिस वहां पहुंची और परीक्षार्थी के घर सूचना दी और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।