मऊ जिले से अयोध्या के एक संस्कृत महाविद्यालय में पढ़ने आई छात्रा को कमरा दिलाने के बहाने एक प्रॉपर्टी डीलर उसे धमकी देकर तीन माह से उसके कमरे में ही दुराचार करता रहा। घर से भाई-बहन मिलने आए तो भी छात्रा को गुरुवार सुबह धमकाने लगा,किसी तरह हिम्मत जुटाकर छात्रा ने आपबीती सुनाई।
इसके बाद उसने हेल्प लाइन 1090 पर फोन कर पुलिस बुला युवक को गिरफ्तार कराने का साहस दिखाया। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छात्रा का मेडिकल भी कराया है।
मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव रहने वाली युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 14 मई 2015 को वह शास्त्री द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने त्रिदंडदेव संस्कृत महाविद्यालय रामकोट में आई थी।
दो बच्चों का पिता है रेप का आरोपी
महाविद्यालय में परीक्षा कक्ष की तलाश के दौरान सर्वेश कुमार यादव निवासी ग्राम सिधौरी थाना सफदरगंज जिला बाराबंकी वर्तमान पता हनुमान गुफा अयोध्या मिला।
वह यहां प्रापर्टी का काम करता है,बातचीत में पढ़ाई को लेकर आवास की समस्या पर सर्वेश ने उसे अहिराना निवासी ऊषा उपाध्याय के आवास पर किराए पर कमरा दिलवाया।
इसके बाद वह कमरे पर आने लगा और उसके साथ जबरन दुराचार करने लगा। विरोध करती तो उसे जान से मारने की धमकी देता था। कहा कि गुरुवार को भाई व बहन गांव से आए,तो सर्वेश उन्हें भी जान से मारने की धमकी देने लगा।
हिम्मत जुटाकर उसने महिला हेल्प लाइन 1090 पर फोन कर पूरी दास्तान बताई और पुलिस को बुलाया।कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि सर्वेश ने मकान मालिक को पति-पत्नी बताकर तीन माह से कमरा लेकर रह रहा था।वह विवाहित है,और उसके दो बच्चे भी हैं।