फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस प्रिंसिपल ने कर दी सारी हदें पार

Tue, 14 Oct 2014 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक स्कूल के प्रिंसिपल ने सारी मर्यादाओं को तार-तार करते हुए अपने ही स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने छात्रा को फार्म पर हस्ताक्षर करने के बहाने रविवार को दोपहर स्कूल में बुलाया था।

स्कूल बुलाकर प्रिंसिपल ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और उसके अकेले होने का फायदा भी उठाना चाहा।

जब इस मामले में छात्रा के परिजनों ने प्रिंसिपल से बात करनी चाही तो उनको भी उसने धमकी दे डाली।

यही नहीं धमकी देने के लिए प्रिंसिपल छात्रा के घर भी पहुंच गया।

इस पूरी घटना से गुस्साए लोगों ने प्रिसिंपल को पकड़कर उसकी धुनाई की। साथ ही प्रिंसिपल को पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी को उसकी पत्नी ने भी पीटा। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें