फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डिंपल के गढ़ में दरिंदगी, प्रेगनेंट महिला से रेप!

Thu, 26 Jun 2014 11:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम और उनके भतीजे धर्मेंद यादव के गढ़ में रेप की घटनाओं से शर्मसार होने के बाद अब सीएम अखिलेश यादव को एक और घटना ने लज्जित कर दिया है।
विज्ञापन


सीएम की पत्नी डिंपल यादव के गढ़ कन्नौज में भी एक खौफनाक मामला सामने आया है। कन्नौज के एक गांव में एक प्रेगनेंट महिला के साथ उसके ही बगल में रहने वाले शख्स पर बलात्कार करने का आरोप है।

पुलिस ने तमाम गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर चंद्रशेखर नाम के शख्स की खोजबीन शुरू कर दी है। हालांकि, वह फरार चल रहा है।

चार महीने की गर्भवती थी महिला

शुरुआती जांच के मुताबिक, घटना के वक्त पीड़िता खजूरियां नगला गांव के अपने घर में अकेले थी। उसी दौरान, बगल में रहने वाला शख्स उनके घर में घुस आया और महिला को दबोच लिया। उसके बाद उनके जबरन महिला के साथ बलात्कार किया।

इस शख्स ने रेप करने के बाद महिला के शरीर पर कई जख्म भी दे डाले। इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी ने महिला को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फरार अपराधी की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मेडिकल जांच का हवाला देते हुए बताया कि महिला चार महीने से गर्भवती थी।
विज्ञापन

प्राइवेट पार्ट पर भी दिए जख्म

जांच अधिकारी ने बताया कि बलात्कार की वारदात के वक्त महिला का पति व परिवार के अन्य लोग पास के ही त्याउर गांव गए हुए थे।

इसी बीच मौका देखकर बगल में रहने वाला वहशी चंद्रशेखर उसके घर में जबरन दाखिल हो गया और महिला के हाथ-पैर बांधने के बाद उसने बलात्कार किया।

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि चंद्रशेखर ने महिला से रेप के बाद उसके बदन पर कई जगह जख्म दिए। इतना ही नहीं, उसने महिला के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट की।

रात में जब पति व परिजन घर लौटे, तो उन्होंने महिला को बेहोशी की हालत में पाया। होश में आने के बाद महिला ने पूरी वारदात बताई। इसके बाद परिजनों ने स्‍थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें