फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में मिली पावर ग्रिड अफसर की लाश

Thu, 13 Nov 2014 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस के एक होटल के कमरे में बुधवार रात पावर ग्रिड के मुख्य प्रबंधक सुरेश मणि त्रिपाठी का शव मिलने से हलचल मच गई। लखनऊ निवासी मुख्य प्रबंधक शाहजहांपुर में तैनात थे।
विज्ञापन


पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन की ओर से जनपद से होते हुए विद्युत लाइन डाली जा रही है। वर्तमान में रुदौली तहसील क्षेत्र में काम चल रहा है।

काम की निगरानी के लिए शाहजहांपुर परिक्षेत्र में पावर ग्रिड के मुख्य प्रबंधक के रूप में तैनात लखनऊ के पांच विरामखंड, गोमती नगर निवासी सुरेश मणि (52) जनपद आए थे।

यहां वे सिविल लाइंस स्थित एक होटल में 10 नवंबर की शाम कमरा नंबर 412 में रुके थे। मंगलवार को उन्होंने विभागीय जेई के साथ बैठक की। रात में खाना खाने के बाद बुधवार दिन भर वह कमरे से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन


रात आठ बजे उनसे मिलने पहुंचे वाहन चालक ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया पर जवाब नहीं मिला। दूसरी चाभी से कमरे का दरवाजा खोला तो उनका शव कुर्सी पर पड़ा है। एसपी सिटी आरएस गौतम ने मामले की जांच की जा रही है।

घर में छाया मातम
पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन के मुख्य प्रबंधक की मौत की खबर से गोमतीनगर के विराम खंड-5 स्थित उनके घर पर मातम छा गया। खबर सुनकर पत्नी सुधा देवी गश खाकर गिर गईं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें