फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिरयानी के लिए सिपाहियों ने काटा बवाल

Fri, 14 Feb 2014 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निशातगंज में बृहस्पतिवार रात मुगलई नॉनवेज सेंटर पर बिरयानी न देने पर नशे में धुत सिपाहियों ने जमकर बवाल किया। मारपीट कर भाग रहे सिपाहियों को लोगों ने दबोच लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर महानगर नागेंद्र चौबे के मुताबिक, पुलिस लाइन में तैनात रिक्रूट सिपाही कौशल कुमार सिंह शराब के नशे में धुत होकर साथी सिपाहियों के साथ खाना खाने निशातगंज गली नंबर एक स्थित मुगलई नॉनवेज सेंटर पहुंचा।

खाने के दौरान कौशल ने वेटर से बिरयानी मांगी। वेटर ने बिरयानी खत्म होने की बात कही। इसी दौरान दूसरे ग्राहक को बिरयानी दे दी।

इस पर नशे में धुत्त सिपाहियों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे नॉनवेज सेंटर के बर्तन उठाकर फेंकने लगे। इस पर नॉनवेज सेंटर में मौजूद लोगों ने तीनों सिपाहियों को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात बढ़ने पर मारपीट होने लगी। मौका पाकर दो सिपाही भाग निकले, जबकि कौशल को दबोच लिया और धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

इंस्पेक्टर महानगर का कहना है कि नशे में धुत्त सिपाही साथियों का नाम नहीं बता पा रहा है। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें