फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी से लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, दो घायल

Tue, 29 Dec 2020 09:48 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमेठी में सोमवार शाम दुकान बंद कर अपने घर जा रहे सराफा व्यवसायी की आंखों में मिर्च झोंककर बदमाशों ने उससे 50 हजार रुपये व जेवरों से भरा बैग लूट लिया।

विज्ञापन


घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पास रसूलाबाद के जंगल में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में उन्हें घायल कर गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ में दो बदमाश सहित एसओजी विनोद यादव घायल हो गए हैं। उनके हाथ में गोली लगी है जबकि दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


लूट की घटना सोमवार को तब हुई जब सराफा व्यवसायी मो. फैसल दुकान बंद कर शाम को घर जा रहे थे तभी उनकी आंखों में मिर्च झोंककर बदमाशों ने उनसे 50 हजार रुपये व जेवरों भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन


पुलिस को बदमाशों के पास से लूट का सामान और असलहे बरामद हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें