फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में पुलिस व पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, एक सिपाही व एक बदमाश घायल, दो मौके से फरार

Tue, 23 Feb 2021 02:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक व उनकी टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बाराबंकी के थाना सफदरगंज के बासा रोड पर पशु तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश व एक पशु तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया पर दो फरार हो गए।

विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने कार व अन्य औजार बरामद किया है। आरोपी प्रतिबंधित मवेशियों का तस्कर बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि सफदरगंज थाना क्षेत्र में मुश्किनगर क्रॉसिंग के पास बांसा रोड पर मंगलवार की भोर कार सवार बदमाशों से पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई।

इस दौरान गोली लगने से थाने का सिपाही अरूण कुमार घायल हो गया। वहीं, कार सवार एक बदमाश सोनू निवासी सतरिख में गोली लगने से घायल हुआ जिसे पुलिस ने पकड़ा है। जबकि उसके 2 साथी मौके से भाग निकले हैं।
विज्ञापन


आरोपी प्रतिबंधित मवेशियों का वध कर उनके मांस की तस्करी का काम करता है जिसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से कई थानों में दर्ज है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों का पता लगा रही है। जबकि घायल सिपाही बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें