मालूम हो कि मंगलवार सुबह प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए 11वीं व 12वीं की तीन छात्राओं ने उनके ऑफिस में जमकर हंगामा किया था।
छात्राओं के समर्थन में कॉलेज के शिक्षक और स्थानीय नेता पहुंच गए। छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक भी आ गए। हंगामा होने पर प्रिंसिपल भागकर कॉलेज परिसर स्थित आवास में छिप गए थे। पुलिस ने उनके घर जाकर बातचीत की कोशिश की लेकिन सफलता नही मिली।
इसके बाद पीड़ित छात्राओं की तरफ से हजरतगंज कोतवाली में प्रिंसिपल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। हालांकि, प्रिंसिपल ने खुद को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि कॉलेज के कुछ शिक्षकों ने बदनाम करने के लिए साजिश रची है।