गोमतीनगर क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश के एक पूर्व मंत्री अपनी
कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर फर्राटे भर रहे थे।
पुलिस ने कार कब्जे में
लेकर पड़ताल शुरू की तो पता चला कि पूर्व मंत्री ने अपनी इनोवा कार की
नंबर प्लेट मारुति जेन पर लगा रखी थी।
एसओ
गोमतीनगर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि विशाल खंड में रहने वाले पूर्व
मंत्री शतरुद्र प्रकाश द्वारा चोरी की कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर
फर्राटा भरने की सूचना मिली।
पुलिस ने तहकीकात की तो उनकी जेन कार पर फर्जी
नंबर प्लेट लगी थी। कार कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की गई।
पूर्व मंत्री व
सपा के कद्दावर नेता रहे शतरुद्र के परिवारीजनों ने मारुति जेन व इनोवा के
रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्रस्तुत किए। मारुति जेन पर इनोवा की नंबर प्लेट
थी। शतरुद्र प्रकाश के परिवारीजन फर्जी नंबर प्लेट की वजह नहीं बता सके।
इस
पर कार के चेसिस व इंजन नंबर के आधार पर आरटीओ ऑफिस के जानकारी एकत्र की
जाएगी।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि
शतरुद्र प्रकाश की दो कारों पर एक ही नंबर देखकर एक व्यक्ति ने पूर्व
मंत्री द्वारा चोरी की कार के इस्तेमाल की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना
दी थी।
मारुति जेन पर फर्जी नंबर प्लेट मिलने से आशंका गहरी हो चली है। एसओ
का कहना है कि आरटीओ से जानकारी के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)