अयोध्या में रविवार को फर्जी आर्मी मैन गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पुलिस को सेना की वर्दी, फर्जी आईकार्ड, बेल्ट व पर्स मिला है।
वह लोगों को सेना में भर्ती कराने के नाम पर पैसे लेता था। मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर रौनाही पुलिस में ड्योढ़ी बाजार बैदरापुर मोड़ से उसे गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार फर्जी आर्मी मैन का नाम संजय विश्वकर्मा है। उसके नाम पर थाना कैंट में भी फर्जी आर्मी मुकदमा दर्ज है।