पुलिस की गिरफ्त में आया तस्कर।
- फोटो : amar ujala
बहराइच की दरगाह पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 6 करोड़ की नेपाली चरस बरामद करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
उसके कब्जे से तलाशी के दौरान 21 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। तस्कर के पास बाइक यूपी 40 यू 8963 सुजकी भी बरामद हुई है।
तस्कर की पहचान बाबू लाल पुत्र अज्ञान सिंह निवासी मलुवा थाना मटेरा के रूप में हुई है। उसे आसाम रोड मोहम्मदा नाला रेलवे क्रसिंग पुल से गिरफ्तार किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्रा ने बताया कि बरामद चरस को सीज कर दिया गया है। तस्कर से पूछताछ की जा रही है।