फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: चाची की हत्या के लिए दी 50 लाख की सुपारी!

Wed, 08 Oct 2014 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के हुसैनगंज क्षेत्र में रविवार रात हुए वृद्ध महिला पुष्पलता के मर्डर केस में पुलिस ने नौकर सुरेंद्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।
विज्ञापन


ये हत्या पुष्पलता के भतीजे और शहर के बड़े व्यापारी नेता चंद्र प्रकाश छाबड़ा ने करायी थी। चंद्रप्रकाश शहर से महापौर का चुनाव भी लड़ चुका है।

पुलिस के अनुसार चंद्र प्रकाश छाबड़ा ने नौकर को 50 हजार रुपये का लालच देकर क्ले स्क्वायर इलाके में अकेले रह रहीं अपनी चाची की हत्या करवाई थी। चंद्रप्रकाश को डर था कि उसकी चाची अपनी करोड़ों की सम्पत्ति दूसरे भाइयों के नाम न कर दें।
Trending Videos

चंद्रप्रकाश के नाम थी वसीयत

पुलिस के अनुसार पुष्पलता ने 5 मई 2011 में अपनी वसीयत तैयार करायी थी। इस वसीयत में उन्होंने इंदिरानगर में रहने वाले अपने भतीजे चंद्रप्रकाश के नाम अपनी करोड़ों की पूरी प्रापर्टी कर दी थी।

इधर, चंद्रप्रकाश से संबंध बिगड़ने पर पुष्पलता का इरादा बदल गया था और वह सम्पत्ति बेचना चाहती थीं। उन्होंने बंगले के लिए खरीदार भी ढूंढना शुरू कर दिया था।

साथ ही पुष्पलता बंगले के दूसरे हिस्से में रह रहे दूसरे भतीजे बल्देव छाबड़ा को तवज्जो देने लगी थीं। इसी से चंद्रप्रकाश ने यह हत्या की साजिश रच डाली।
विज्ञापन

बेडरूम में मिली थी खून से लथपथ लाश

लखनऊ के हुसैनगंज में योजना भवन के पास आलीशान बंगले में अकेली रहने वाली महिला पुष्पलता छाबड़ा (70) की रविवार देर शाम बेरहमी से हत्या हुई थी।

खून से लथपथ उनका शव बेडरूम में मिला था। उनके चेहरे और सिर पर किसी धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। पुलिस को पहले ही शक था कि संपत्ति के लालच मे हत्या की गई है।

पुष्पलता के पति जगदीश छाबड़ा की करीब 24 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से ही वह बंगले के एक हिस्से में अकेली रह रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें