लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली छात्रा को बहाने से घर बुलाकर बंधक बनाया। वहां पहले से मौजूद वाहन चालक ने छात्रा से दुष्कर्म किया। विरोध पर कपड़े फाड़ डाले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके महिला को हिरासत में लिया, जबकि दरिंदा फरार है।
पुलिस के मुताबिक, कक्षा सात की छात्रा बुधवार शाम जानवरों का चारा लेने निकली थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाली महिला ने बहाने से उसे अपने घर बुलाया और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। कमरे में पहले से मौजूद गिट्टी प्लांट में जेसीबी चालक राजू ने छात्रा से छेड़खानी शुरू कर दी।
विरोध पर पीटा और कपड़े फाड़े और दुष्कर्म किया। छात्रा की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया। भीड़ लगते देख राजू भाग निकला। छात्रा के परिवारीजनों ने महिला को पीट पुलिस के हवाले कर रिपोर्ट दर्ज कराई।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज एसएन राय ने कहा, छात्रा का मेडिकल कराया है। दुष्कर्म आरोपी राजू की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी।
हाथ रस्सी से बांधकर किया दुष्कर्म
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम 15 वर्षीय एक किशोरी के हाथ रस्सी से बांधकर शोहदे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला। किसी तरह से किशोरी ने रस्सी खोलकर मुक्त होने से सफल हुई।
शिकायत पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश कर रही है। एसओ बंथरा के मुताबिक, किशोरी के मां-बाप खेतों में काम करने गये थे। किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले प्रदीप कुमार मौका देखकर वह चुपके से किशोरी के घर में घुस गया।
उसने पीछे से झपट्टा मारकर उसे दबोच लिया। किशोरी ने चीखने की कोशिश की तो प्रदीप ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर रस्सी से हाथ बांध दिये। किशोरी ने विरोध किया तो प्रदीप ने जान से मार डालने की धमकी दी।
उसे अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद प्रदीप वहां से भाग निकला। बड़ी मुश्किल से बंधनमुक्त होने के बाद किशोरी ने घर लौटने पर मां-बाप को घटना की जानकारी हुई। बुधवार सुबह परिवारवाले पीड़ित किशोरी को लेकर बंथरा थाने पहुंचे।
इस मामले में प्रदीप के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। घटना से गांव में तनाव है। दोनों परिवार पड़ोसी हैं।
किशोरी के परिवारवालों ने बताया कि प्रदीप पहले भी किशोरी के संग छेड़खानी करता था। वह अक्सर उसे अकेला देखकर अश्लील टिप्पणी करने से बाज नहीं आता था। प्रदीप को समझाने की भी कोशिश की लेकिन उसकी हिम्मत बढ़ती गई।