फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठरी में सो रहे थे, हत्यारों ने घोंटा गला

Sun, 13 Oct 2013 04:36 PM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में अपराध की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला नगराम थाना क्षेत्र के समैसी गांव का है, जहां अज्ञात हत्यारों ने एक बुजुर्ग आदमी की हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर, मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक समैसी गांव के निवासी बाबूलाल रावत (65) अपने पोते इंद्र कुमार (22) के साथ गांव के बाहर बने एक कोठरी में रहते थे।

पढ़ें- दर्दनाक मौत दी और गले में बांध दिया गमछा

शनिवार शाम भी बाबूलाल और इंद्रकुमार कोठरी में सो रहे थे, तभी करीब पौने दस बजे तीन अज्ञात बदमाश कोठरी में घुस गए और चारपाई पर सो रहे बाबूलाल के ऊपर टूट पड़े।
विज्ञापन


हत्यारों ने इंद्रकुमार को भी पीटा लेकिन वह जैसे-तैसे वहां से बच निकला और चिल्लाते हुए पास के पावर स्टेशन पर गया।

वहां मौजूद लोगों से उसने मदद मांगी और साथ चलने को कहा। इधर जब तक लोग आते बदमाश बाबूलाल की गला घोंटकर हत्या कर चुके थे।

पुलिस के मुताबिक इंद्रकुमार के पिताजी नहीं हैं और वह अपने दादा के साथ रहता था। उसकी दादी समैसी गांव में अपने दूसरे बेटे रमाकांत के साथ रहती है।

फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें