फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला को लूटा, फिर दी दर्दनाक मौत

Sat, 14 Dec 2013 01:36 PM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकामेश्वर मंदिर मार्ग स्थित बरौलिया में बदमाशों ने महिला (75) की हत्या कर जेवर-नकदी लूट लिए।
विज्ञापन


सूचना पाकर महानगर सीओ राजेश श्रीवास्तव और हसनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक स्व. छेदीलाल की पत्नी लक्ष्मी देवी अपने तीन बेटों व उनके परिवार के साथ रहती थीं। उनके बेटे फर्स्ट व सेकेंड फ्लोर पर रहते थे, वहीं लक्ष्मी देवी बाहर के कमरे में रहती थी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकलीं तो परिवार के सदस्य उनके कमरे की तरफ गए। खटखटाने पर ही कमरा खुल गया और उसके बाद जो दिखा, उससे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


लक्ष्मी देवी का शव बिस्तर पर पड़ा था और गले में रस्सी लिपटी थी। आलमारियां खुली थी और उनमें रखे कपड़े व अन्य सामान जमीन पर बिखरा हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य लिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें