फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्री सर्राफ के मालिक पर अश्लीलता का आरोप

Fri, 06 Jun 2014 08:02 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के प्रतिष्ठित बद्री सर्राफ के मालिक महानगर निवासी सुधीर केसरवानी के खिलाफ उनकी बहू ने अश्लीलता का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बलरामपुर निवासी पीड़िता का आरोप है कि परिवार वालों को धोखे में रखकर एक साल पहले उसकी शादी सुधीर केसरवानी के मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे अनुज से करा दी गई।

ससुराल में ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

एसएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि बद्री सर्राफ के मालिक सुधीर केसरवानी की बहू ने यह आरोप लगाते हुए 26 मार्च को बलरामपुर में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


जो घटनास्थल महानगर होने से चलते दो दिन पहले जांच के लिए महानगर कोतवाली ट्रांसफर की गई।

इंस्पेक्टर नागेंद्र चौबे ने बताया कि झगड़ा पारिवारिक है इसलिए केस मीडिएशन सेंटर को रेफर कर दिया गया है।

पुलिस से की गई शिकायत में बलरामपुर में कोतवाली क्षेत्र के गोविंदबाग की रहने पीड़िता ने बताया है पिछले वर्ष आठ फरवरी को उसका विवाह सुधीर केसरवानी के बेटे अनुज से हुआ था।

यह रिश्ता निशातगंज दूसरी गली निवासी पंडित प्रमोद दूबे उर्फ बड़के पंडित जी ने तय कराया था।

शादी के बाद उसे पता लगा कि अनुज मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम है और उसका इलाज मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. जेके त्रिवेदी के अलावा शारीरिक अक्षमता के एक विशेषज्ञ से हो रहा है।

महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उस पर मायके की संपत्ति में अपना हिस्सा मांगने का दबाव बनाया जाने लगा।

ज्वैलरी शॉप पर उसे सेल्स गर्ल बनकर काम करने के लिए कहा जाने लगा। मना करने पर अनुज से उसकी पिटाई कराई जाती।

महिला का आरोप है कि ससुर उस पर बुरी नजर रखते थे और उससे अश्लील हरकतें करते थे।

इस बारे में उसने जेठानी से शिकायत की तो उसने भी ससुर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। इसके बाद पीड़िता रात में अपने कमरे का दरवाजा बंद करके सोनी लगी।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि पिछले वर्ष 31 अक्तूबर की रात ससुर सुधीर केसरवानी जबरन उसके कमरे में घुस आए और अश्लील हरकतें करने लगे।

विरोध करने पर दुराचार की कोशिश की। बहू ने एफआईआर कराने की धमकी देकर खुद को बचाया। इसके बाद उसने अपने पिता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को पूरी जानकारी दी।

पांच नवंबर 2013 को परिवारीजन उसे ससुराल से ले गए। इस बीच महिला ने अपने माता-पिता को ससुराल में घटी सभी घटनाओं की जानकारी दी।

पिता ने समझौते का प्रयास किया लेकिन ससुराल वालों ने भरण-पोषण की धनराशि लेकर तलाक लेने की बात कह दी।

कोई रास्ता न देख महिला ने 26 मार्च को पंडित प्रमोद कुमार दूबे, ससुर सुधीर केसरवानी, सास गीता केसरवानी, जेठ अभिषेक केसरवानी के खिलाफ धोखा देकर शादी करने, मारपीट, अश्लील हरकतें और जान की धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें