फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों की फोटो खींचने के शौकीन शोहदे को छात्राओं ने धुना

Mon, 02 Jun 2014 09:46 AM IST
हिमांशु त्रिपाठी/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज क्षेत्र में रविवार शाम होटल मैनेजमेंट की दो छात्राओं की टेंपो में चोरी छिपे उनकी फोटो खींच रहे शोहदे की न सिर्फ धुनाई की, बल्कि पुलिस को भी सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस को शोहदे के मोबाइल में टेम्पो में सफर करने वाली अनेक युवतियों के फोटो मिले हैं।

हसनगंज कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि होटल मैनेजमेंट की दो छात्राएं शाम हजरतगंज से टेम्पो से अलीगंज स्थित अपने हॉस्टल जा रही थीं।

इस बीच सामने की सीट पर बैठा एक व्यक्ति चोरी छिपे अपने मोबाइल से छात्राओं के फोटो खींचने लगा। आईटी चौराहे के पास मोबाइल की फोटो कैप्चर साउंड सुनकर छात्राओं को उसके करतूत की भनक लगी।

इस पर आपत्ति जताते हुए छात्राओं ने उसका मोबाइल मांगा और फोटो डिलीट करने को कहा। इस पर शोहदा भड़क गया और चलते टेंपो में छात्राओं से झगड़ने लगा।

चौराहा पार करते ही छात्राओं ने निरालानगर पुलिस चौकी के सामने टेम्पो रुकवाया और अन्य लोगों की मदद से शोहदे को पकड़कर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पकड़े गए शोहदे की पहचान पीलीभीत के पूरनपुर निवासी संजय शर्मा के रूप में हुई है। वह तीन साल से अलीगंज के रामराम बैंक चौराहे के पास किराए पर रहकर एक मेडिकल स्टोर में नौकरी करता है।

संजय शर्मा के मोबाइल में ऑटो-टेम्पो में सफर करने वाली कई अन्य युवतियों की भी फोटो मिली हैं। पुलिस ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करके संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें