फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े मारी गोली और भाग निकला बदमाश

Fri, 04 Oct 2013 02:27 PM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारने की खबर से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था किस दर्जे की है।
विज्ञापन


घटना आजादनगर के कृष्णानगर की है जहां एक युवक को दिनदहाड़े गोली मारकर बदमाश भाग निकला। युवक को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, आजादनगर के महुवारी बाग निवासी इस्लाम खान [21] पिछले 10 साल से आजाद फेब्रिकेटर नाम की एक शॉप पर काम करता है। शुक्रवार सुबह भी वह रोजाना की तरह दुकान पर आया।

पढ़ें- सिपाही को काटा, लाश फेंकी घर के बाहर
तभी 10.30 के करीब एक युवक आया और दुकान के बाहर ही उसे गोली मार दी। आस-पास मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक हत्यारा भाग निकला।

यह भी पढ़ें- दो प्रेमियों के बीच प्रेमिका को मिली दर्दनाक मौत
मौके पर पहुंची पुलिस ने इस्लमा को ट्रॉमा सेंटर भेजा और युवक की तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि चार-पांच दिन पहले मुहल्ले के ही रहने वाले सोनू सिंह से इस्लाम की लड़ाई हुई थी और हो सकता है कि सोनू सिंह ने ही यह वारदात कराई हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें