उधर, मौके पर एकत्र लोगों ने जितेंद्र को दबोच लिया। इस बीच पास ही चौराहे पर मौजूद पुलिस पहुंच गई। विपिन को बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि जितेंद्र को थाने भेज दिया गया।
उधर, वारदात से आक्रोशित विपिन के परिवारीजनों व इलाकाई लोगों ने प्रकाश कुल्फी के आसपास तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज किया। मौके पर कई थानों की फोर्स बुलवा ली गई।
देर रात आक्रोशित लोग बलरामपुर अस्पताल पहुंचे और वहां भी तोड़फोड़ की। अस्पताल की कुर्सियां फेंक दीं व गमले तोड़ डाले। विपिन का शव अस्पताल के बाहर सड़क पर रखकर लोगों ने जाम लगा दिया। देर रात तक पुलिस मामले को संभालने में जुटी थी।