फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने मामूली कहासुनी पर भाभी को गोली मारी, वारदात के बाद भाग निकला

Fri, 07 Aug 2020 06:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जख्मी आयशा को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शक्तिनगर स्थित पीर बाग कॉलोनी में रहने वाली आयशा मुजफ्फर (45) को उसके देवर जफर सईद ने रुपये न देने पर गुरुवार शाम करीब सात बजे गोली मार दी। आयशा को कंधे और जंघा पर दो गोलियां लगीं। आनन-फानन परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी देवर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एसीपी गाजीपुर अमित कुमार राय के मुताबिक, शक्तिनगर पीर बाग कॉलोनी निवासी सईदुद्दीन, लालबाग स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज में प्रवक्ता थे। उनके पांच बेटे हैं जिसमें से तीन बेटे बाहर रहकर नौकरी करते हैं जबकि यहां रहने वाले मुजफ्फर सईद और जफर सईद दोनों बेरोजगार हैं। आयशा, मुजफ्फर सईद की पत्नी है।

गुरुवार शाम करीब सात बजे जफर सईद बाहर से घूमकर आया और उसने रुपये की मांग की जिसका आयशा ने विरोध किया। इससे नाराज होकर जफर ने अवैध असलहे से आयशा पर फायरिंग कर दी। आयशा के कंधे और जांघ पर गोलियां लगीं। खून से लथपथ आयशा जमीन पर गिर गई। वारदात को अंजाम देकर जफर वहां से भाग निकला। आयशा के पति मुजफ्फर ने पुलिस को सूचना दी और आयशा को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें