फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, बनाई वीडियो क्लिप

Tue, 29 Sep 2015 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में विवाहिता के जेठ समेत चार लोगों के खिलाफ बीते दिन रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि आरोपी बीते दो साल से उसका यौन शोषण कर रहा था और इस बीच उसके पति व उसकी कई बार पिटाई भी की गई।

कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसके जेठ ने अपने साथी रजनीश वर्मा, रूपेश वर्मा व उत्तम वर्मा के साथ मिलकर 24 फरवरी 2013 को उसके साथ गैंगरेप किया।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी जेठ ने अपने साथियों संग मिलकर उसके पति को एक झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजवा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

संपत्ति हड़पना चाहता था जेठ

उसके बाद लगातार दो साल तक सभी पीड़िता का यौन शोषण करते रहे। आरोप है कि जेठ ने यह साजिश पीड़िता की संपत्ति हड़पने के लिए रची। वहीं 3 अगस्त 2015 को पीड़िता को सभी आरोपियों ने जान से मारने का भी प्रयास किया।

इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी और बताया कि सभी आरोपियों ने उसके साथ दुराचार कर उसकी वीडियो क्लिपिंग बनाई है।

इस मामले में पुलिस से बीते 22 सितंबर को शिकायत की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीते दिन रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाल अनिरुद्ध कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें