फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर लूटा, हाथ पैर बांध रास्ते में फेंका

Wed, 09 Nov 2016 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोहनलालगंज में सोमवार देर रात कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट के बहाने मनी ट्रांसफर कंपनी के कर्मचारी को बंधक बनाकर लूटा। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर नहर पुलिया पास कार से फेंककर भाग निकले। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, निगोहां बाजार निवासी जयप्रकाश सोनी मनी ट्रांसफर कंपनी में कर्मचारी हैं। सोमवार वह अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने गोसाईगंज स्थित एक रिसॉर्ट गए थे। रात करीब 12 बजे लौटते वक्त मोहनलालगंज-गोसाईगंज मोड़ तिराहे के पास वे सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे।

उस दौरान एक सफेद कार वहां रुकी। जिसमें सवार बदमाशों ने निगोहां जाने की बात कहकर उसे कार में बिठा लिया। हाईवे पर चलती कार में जयप्रकाश से मारपीट कर सोने की चेन, अंगूठी, कपड़े, गिफ्ट पैकेट व कैश लूट लिया।
विज्ञापन


 इसके बाद कनकहा रोड पर रंजीतखेड़ा नहर के पास बदमाशों ने हाथ-पैर बांधकर उसे पुलिया पर फेंककर बदमाश भाग निकले। करीब एक घंटे तक वह रोड पर पड़ा रहा। इसी बीच राहगीर निकले तो उसे बंधन मुक्त कराया। 

पीड़ित ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण प्रताप गोपेंद्र यादव, सीओ आलोक जायसवाल, इंस्पेक्टर रामपाल यादव ने फोर्स संग छानबीन की। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी के लिए टोल प्लॉजा व आसपास चेकिंग कराने संग फुटेज खंगाले मगर बदमाश नहीं मिले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें