फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को ही उतार दिया मौत के घाट

Tue, 03 Sep 2013 01:18 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकेटी के सरैया बाजार स्थित बीज गोदाम में सर्वेंट क्वार्टर की छत पर सोमवार सुबह एक महिला का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


पास में उसकी मासूम बच्ची रो रही थी। जबकि उसका प्रेमी व अपने दोस्त के साथ फरार है। चौकीदार ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। तहकीकात में पता चला कि शादीशुदा महिला को उसका प्रेमी गोंडा से भगाकर लाया था।
इंदिरानगर निवासी बीज व्यवसायी पंकज वैश्य का सरैया बाजार में गोदाम है। चौकीदार सत्यपाल सिंह ने सर्वेंट क्वाटर की छत पर एक महिला का शव पड़ा देखकर पंकज को फोन किया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर महिला के शव के पास उसकी मासूम बेटी रोती मिली।
विज्ञापन


एसओ बीकेटी विनोद यादव ने बताया कि शव के पास एक पर्ची मिली है। जिसके आधार पर मृतक की पहचान गोंडा के गांव रुपइडीह निवासी शाकिर की पत्नी सितारा बेगम के रूप में हुई।

चौकीदार से तहकीकात में पता चला कि गोदाम में बहराइच निवासी शमशाद काम करता है। शमशाद अपने दोस्त सुंदरम के साथ गोदाम में बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। रविवार को शमशाद ने बच्ची के साथ आई महिला को अपनी पत्नी बताया था।
विज्ञापन

उधर, गोंडा पुलिस के माध्यम से महिला के परिवार से संपर्क करने पर पता चला कि शमशाद उसे कुछ दिनों पहले भगा ले गया था। यही नहीं रविवार रात शमशाद ने सितारा बेगम के परिवार की एक महिला को फोन कर उसके फांसी लगा लेने की जानकारी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें