फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मटरू ने बेटी संग ये क्या कर डाला

Sat, 24 Aug 2013 02:13 AM IST
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन तारीख को हुई एक हत्या का शुक्रवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ। मृतक की पत्नी और उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


मामला निगोहा थानाक्षेत्र के गांव शेरपुर लवल का है। पुलिस की मानें, तो गत चार तारीख को राम सुमिरन नामक एक युवक की लाश पास के ही रेलवे ट्रैक पर पड़ी थी।

बताया जा रहा है कि राम सुमिरन तीन तारीख को घास काटने के लिए निकला था और वापस नहीं लौटा। अगली सुबह उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली थी।

पुलिस ने जांच शुरू की और उसी कड़ी में शुक्रवार को एक बड़ा खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सुमन और उसके ससुर मटरू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक राम सुमिरन की पत्नी सुमन का किसी लालू नाम के व्यक्ति के साथ संबंध है। राम सुमिरन के बड़े भाई राम रतन ने इसकी रिपोर्ट भी लिखाई थी।

माना जा रहा है कि इस हत्या के पीछे लालू भी एक अहम वजह हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी तक लालू को पकड़ नहीं पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें