फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनाई अश्लील तस्वीरें फिर दी पापा को भेजने की धमकी

Thu, 10 Dec 2015 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के एक प्रतिष्ठित स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा को बीते एक सप्ताह से कोई गुमनाम शख्स ब्लैकमेल कर रहा है। वह छात्रा को फोन कर अकेले मिलने का दबाव बना रहा है। छात्रा ने इन्कार किया तो बदनाम करने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


परेशान छात्रा शिकायत करने हजरतगंज कोतवाली स्थित साइबर सेल पहुंची तो बदमाश ने फोटोशॉप पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर व्हाट्सएप पर भेज दीं। घबराई छात्रा कोतवाली में ही फूट-फूटकर रोने लगी।

साइबर सेल के सिपाही फिरोज ने उसे संभाला। छात्रा से प्रार्थनापत्र लेकर उसे ब्लैकमेल करने वाले का पता लगाया जा रहा है।

छात्रा बुधवार दोपहर साइबर सेल के ऑफिस पहुंची और व्हाट्सएप पर बदनाम करने की धमकी देने वाले बदमाश की शिकायत की। छात्रा ने बताया कि बदमाश ने उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को फोटो भेजने की दी धमकी

वह फोन करके अकेले में मिलने के लिए बुला रहा है। छात्रा ने मना किया तो बदमाश ने उसकी ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो होने की बात कहकर दबाव बनाया। उसने कहा कि जब वह सहारागंज में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने आई थी उस वक्त की फोटो वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से निकलवा ली हैं।

अगर मिलने नहीं आई तो यह फोटो उसके पिता को भेज दिए जाएंगे। छात्रा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को यह जानकारी दी जिसके बाद दोनों शिकायत करने हजरतगंज कोतवाली पहुंचे।

ब्लैकमेलर को इसकी जानकारी मिल गई। उसने व्हाट्सएप पर छात्रा को धमकाया। फोटोशॉप पर उसकी अश्लील तस्वीरें बनाकर भेज दीं। यही फोटो उसने छात्रा के परिवारीजनों को भेजने की धमकी दी।

छात्रा का कहना है कि कोई व्यक्ति उसे एक हफ्ते से परेशान कर रहा है। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों को इस घटना के बारे में पूरी जानकारी देने के बाद मामला हल करेंगे। फोन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें