फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आगे खड़ी की गाड़ी, विरोध करने पर धुन दिया

Fri, 06 Sep 2013 07:53 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आशियाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह घर के आगे गाड़ी खड़ी करने का विरोध करना ठेकेदार को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


पड़ोसी साथियों के साथ मिलकर ठेकेदार और उसके परिवार के लोगों को पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आशियाना की एलडीए कॉलोनी निवासी सुशील कुमार पेशे से ठेकेदार है। पड़ोस में रहने वाला राजेश वर्मा अक्सर अपनी गाड़ी सुशील के गेट के आगे खड़ी कर देता था।

इससे उनके परिवार को निकलने तक में दिक्कत होती थी। बृहस्पतिवार सुबह भी राजेश उनके घर के आगे खड़ी गाड़ी साफ कर रहा था।

घर से निकले सुशील ने इसे लेकर नाराजगी जताते हुए गाड़ी हटाने को कहा। इससे भड़के राजेश ने पास में रहने वाले अपने ममेरे भाइयों अरविंद, नितिन के साथ ही कुछ अन्य लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबंगों ने आते ही सुशील और मौके पर मौजूद उसके साले दिलीप को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पहुंची सुशील की पत्नी, भाई पप्पू और उसकी पत्नी सुनीता को पीटकर फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोकबंधु अस्पताल भेजने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें